Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

बेटे की चाहत में हुई 4 बेटियां, परेशान पिता ने खत्म कर ली अपनी जिदंगी, इस आश्रम से समीप लगाई फांसी

राजगढ़ः मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में बेटा पैदा नहीं होने से परेशान 4 बेटियों के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। वहीं सिविल अस्पताल में पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 ब्यावरा देहात थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के खरना गांव निवासी रोडजी पिता हरिप्रसाद मेवाड़े ने पीपलबे आश्रम के समीप फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद सिविल अस्पताल में पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का कहना है कि रोडजी के चार बेटियां है। बेटा नहीं होने के कारण वो आए दिन परेशान रहता था और अत्यधिक शराब पीने लग गया था।वहीं छोटे भाई राहुल के भी कुछ समय पहले बेटी पैदा होने से परेशान था। जिसके कारण उसने पीपलबे आश्रम में आम के पेड़ पर बेल्ट और गमछे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.