Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

800 करोड़ी वो एक्टर, जो पहले बना PAK ऑफिसर, 1 साल बाद पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा… आतंकियों के उड़ा दिए थे चीथड़े

भारत ने पहलगाम हमले का पाकिस्तान में घुसकर बदला लिया है. इस एयर स्ट्राइक में पाकिस्तान और PoK के कई आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया है. इस ऑपरेशन का नाम रखा गया- OPERATION SINDOOR. यूं तो आतंकियों के खिलाफ पहले भी भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है. जो कई फिल्मों में दिखाया जा चुका है. सनी देओल, विकी कौशल, अजय देवगन समेत कई बॉलीवुड एक्टर्स फिल्मों में फौजी का किरदार निभा चुके हैं. साथ ही पाकिस्तान की बार-बार बैंड बजाते दिखे हैं. लेकिन 800 करोड़ छापने वाला वो एक्टर कौन है, जो एक साल पहले पाकिस्तानी ऑफिसर बना, फिर अगले ही साल पाकिस्तान में घुसकर बदला ले लिया.

यहां बात हो रही है VICKY KAUSHAL की. जो कई बार वर्दी पहनकर फिल्मों में दिखे हैं. हाल ही में उनकी “छावा” आई थी. फिल्म ने दुनियाभर से 800 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी. इस वक्त वो अपनी अपकमिंग फिल्मों पर काम कर रहे हैं. जिसमें ‘लव एंड वॉर’ और ‘महावतार’ शामिल है. खैर, आपको आज उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसमें वो पाकिस्तान और भारत… दोनों देशों की फौज के ऑफिसर के रोल में दिखाई दिए हैं.

जब पाकिस्तानी ऑफिसर बना ये एक्टर

बात है साल 2018 की. आलिया भट्ट की फिल्म RAAZI रिलीज हुई, जिसमें 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान की कहानी दिखाई गई थी. सहमत नाम की लड़की भारत से पाकिस्तान जाती हैं, जो एक स्पाई एजेंट हैं. आलिया भट्ट ने फिल्म में सहमत का किरदार निभाया था. फिल्म में उनकी शादी पाकिस्तान के एक मिलिट्री परिवार में हुई. उनके पति का किरदार विकी कौशल ने निभाया था, जो पिक्चर में इकबाल सैयद का रोल कर रहे थे, यह पाकिस्तान में एक आर्मी ऑफिसर होता है. जिसकी फिल्म के आखिर में मौत हो जाती है.

इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी प्यार मिला था. दरअसल यह हरिंदर सिक्का के नॉवल Calling Sehmat का एडेप्शन थी. हालांकि, इस फिल्म के अगले ही साल उन्होंने भारतीय सेना के बड़े ऑपरेशन पर बनी फिल्म में काम किया. साथ ही पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के चीथड़े उड़ा दिए थे.

पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा

साल 2019 में रिलीज हुई थी- ‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइल’. इस फिल्म का एक डायलॉग आज भी हर किसी की जुबां पर होगा- ”हाउ द जोश हाई सर”. यह फिल्म भारत की ओर से पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड थी. विकी कौशल ने फिल्म में विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया था, जो सेना में मेजर होते हैं.

साल 2016 में हुए ‘उरी अटैक’ में विहान के जीजा भी शहीद हो जाते हैं. ऐसे में वो देश और जीजा का बदला लेने के लिए इस ऑपरेशन को लीड करते हैं. फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.