Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर आगरा, ताजमहल की बढ़ाई गई सुरक्षा

भारतीय सेना ने पीओके और पाकिस्तान में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. अब इस ऑपरेशन के बाद सेना अलर्ट है. यूपी में रेड अलर्ट है. आगरा में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है. ताजमहल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को सेना के अधिकारियों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं जनता को सायरन बजाकर सतर्क किया जाएगा.

इसी कड़ी में मॉक ड्रिल की तो शुरुआत भी की जा चुकी है. फायर डिपार्टमेंट में कर्मचारियों की छुट्टियां रोक दी गई हैं. सैन्य इलाकों में बड़ी सावधानी बरती जा रही है. खुफिया एजेंसियां की उन इलाकों में सक्रिय हैं, जो आबादी मिश्रित हैं. पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बुधवार दोपहर को पुलिस अफसरों की एक मीटिंग बुलाई और उनको निर्देश दिए.

पुलिस ने आबादी मिश्रित इलाकों में की गश्त

पुलिस ने आबादी मिश्रित इलाकों में गश्त की और लोगों से बात करके का हाल-चाल जाना. वहीं सोशल मीडिया सेल को कहा गया है कि 24 घंटे सक्रिय रहे. जिन लोगों के रिश्तेतार पाकिस्तान में रहते हैं, उनके ऊपर कड़ी नजर रखने के एलआईयू को निर्देश दिए गए हैं. यही नहीं जिन लोगों के रिश्तेतार पाकिस्तान में रहते हैं, उनसे ये बताने के लिए भी कहा गया कि वो अपने रिश्तेदारों को कोई ऐसा वडियो न शेयर करें, जो उनके लिए परेशानी बने.

वायरल वीडियो और संदेशों पर खास नजर

सोशल मीडिया सेल को वायरल वीडियो और संदेशों पर खास नजर रखने के लिए कहा गया है. सेना के किसी भी मूवमेंट की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न की जाए. वहीं मुख्य अग्निशम अधिकारी ने जानकारी दी कि नौं जगहों पर फायर स्टेशन हैं. ईदगाह, संजय प्लेस, ताजनगरी, शास्त्रीपुरम, एत्मादपुर, बाह, फतेहाबाद, खेरागढ़ और किरवाली में फायर स्टेशन हैं. हर मॉक ड्रिल में फयर ब्रिगेड की टीम शामिल है.

सायरन का काम करेंगे थाने के ये सिस्टम

बता दें कि कमिश्नरेट में 47 पुलिस थाने हैं. 40 में पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगे हैं. सभी चालू हालत में हैं. ट्रायल के बाद उन्हें भी सायरन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.