Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

इंदौर नगर निगम के डंपर ने 6 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर तोड़ा दम

इंदौर : इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में सुबह अचानक से दुखद घटना सामने आई है। जहां नगर निगम के डंपर ने एक 6 साल की बच्ची को अपनी चपेट में लेकर रौंद दिया। घटना में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित राहगीरों ने डंपर में तोड़फोड़ की।

इंदौर में तमाम यातायात नियमों के पालन करने के लिए विभाग और सामाजिक संगठन कई तरह के प्रयास करते हैं लेकिन उसके बावजूद भी लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन छोटे बड़े हादसे सामने आते हैं। ऐसा ही ताजा मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र स्थित मुसाखेड़ी चौराहे से सामने आया है। जहां पर 6 साल की निहारिका नाम की एक बच्ची नगर निगम के डंपर की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद तुरंत वहां से डंपर चालक और उसका साथी मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि बच्ची साइकिल चला रही थी और इस दौरान डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। रहवासियों द्वारा गुस्साए लोगों ने चक्काजाम भी किया फिलहाल पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर सबको हटाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.