Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

27 साल की महिला का फंदे से लटकता मिला शव, जांघ पर लिखा सुसाइड नोट…मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप

रीवा : मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में 27 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना नईगढ़ी थाना पुलिस को दी गई है। नईगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थल पंचनामा के बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी ले आई।

जानकारी के अनुसार, नईगढ़ी कस्बे के वार्ड क्रमांक 8 में रहने वाली 27 वर्षीय महिला मंजू साकेत पति अश्वनी साकेत का शव बीती शाम घर में मिला। घटना उस समय हुई जब परिजन घर से बाहर खलिहान में थ्रेसिंग करने गए हुए थे। देर शाम जब मृतका का देवर एवं भतीजी घर पर आए। आवाज़ लगाई घर से कोई आवाज ना आने पर दरवाजे से झांक कर देखा तो फांसी पर लटकता पाया। परिजनों को सूचना दी गई परिजन आए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची मौके पर पंचनामा कार्रवाई के बाद सब को पीएम के लिए नईगढ़ी लाया गया है। रात्रि हो जाने की वजह से सबको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी में रखवा दिया गया था। जिसका आज दोपहर के बाद पीएम कराया जा रहा है।

मायके पक्ष ने लगाया गंभीर आरोप

मृतका के भाई गोविंद साकेत ने आरोप लगाते हुए कहा कि सास बहू और देवर ने मिलकर बहन को मारा है। शरीर में कई निशान हैं पूरे शरीर में निशान बने हुए हैं। उन्होंने बहन को मारकर फिर फांसी पर लटका दिया। फिर वहां से ना तो थाने में सूचना दी गई और जब अस्पताल लाया गया तब तक वह मर चुकी थी। उसके बाद हम लोगों को ना फोन किया और ना ही सूचना दी। उन्होंने दूसरे गांव वाले रिश्तेदारों के जरिए हमें सूचना भिजवाई। हमारी मांग है कि निष्पक्ष जांच होनी चाहिए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

जांच अधिकारी एसआई राजेंद्र वर्मा ने बताया कि एक 27 वर्षीय महिला की फांसी लगने के दौरान मौत हो गई है। मौत के कारणों की जांच कराई जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मृतका ने दाहिनी जांघ के ऊपर कुछ शब्द लिखे हैं उसकी जांच कराई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.