Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

मरीज को ले जा रही एंबुलेंस में बीच सड़क पर ऑक्सीजन सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, मचा हड़कंप

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के देशगांव के पास इंदौर इच्छापुर हाईवे पर एक एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। एंबुलेंस में महिला मरीज लेटी हुई थी, महिला को खंडवा के हॉस्पिटल से इंदौर रैफर किया गया था। खंडवा से निकलकर महज 15 किलोमीटर पहुंचते ही एंबुलेंस में धुआं निकलने लगा।

ड्राइवर ने एंबुलेंस रोककर मरीज को नीचे उतारा। देखते ही देखते पल भर में ही एंबुलेंस में आग़ की लपटें उठने लगी और जो ऑक्सीजन का सिलेंडर था वह ब्लास्ट हो गया।

घटना की जानकारी लगते ही देशगांव चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायरफाइटर को बुलाया, लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। वहीं देशगांव चौकी पुलिस द्वारा दूसरी एंबुलेंस की व्यवस्था कर बीमार महिला को इंदौर भिजवाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.