Logo
ब्रेकिंग
बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच...
Seva Mitra
Header Ad

‘पढ़ लो बेटा अभी मौका है’… समझाते रह गए माता-पिता, प्रेमी संग फुर्र हो गई बेटी, जारी किया वीडियो

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक प्रेमी जोड़े ने घर से भागकर शादी कर ली. जबकि घर वाले लड़की को बार-बार समझा रहे थे कि अभी उम्र है, पढ़-लिख लो, फिर बाद में शादी कर लेना. लेकिन लड़की नहीं मानी. लड़की ने अपने प्रेमी के साथ शादी ली. वहीं लड़की ने शादी के बाद एक वीडियो भी जारी किया. जिसमें बताया कि उसने ये कदम अपनी मर्जी से उठाया है और वो अपने पति के साथ ही रहना चाहती है.

जानकारी के मुताबिक, लड़की मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के शाही मीनापुर गांव की रहने वाली है. लड़की का अपने ही गांव के एक लड़के से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था. फिर उसने घर की बंदिशों को तोड़कर प्रेमी से शादी कर ली. शादी के बाद एक वीडियो भी जारी किया. जिसमें बताया कि उसने ये कदम अपनी मर्जी से उठाया है और वो अपने पति के साथ ही जीवन बिताना चाहती है.

घर से प्रेमी के साथ भागी युवती

परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों पहले लड़की घर से लापता हो गई थी. जिसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही थी, इसी दौरान युवती की शादी का वीडियो सामने आया. औराई थाना क्षेत्र के शाही मीनापुर गांव की ये घटना अब चर्चा का विषय बनी हुई है. लड़की और लड़के एक ही गांव के हैं, और अलग-अलग जाति के होने से परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. लेकिन दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली.

परिवार वाले कर रहे थे विरोध

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़की ने कहा है कि उसने किसी दबाव में आकर शादी नहीं की है. उसने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ मंदिर में शादी की. उसने वीडियो में ये भी कहा है कि वो अब अपने पति के साथ ही रहना चाहती है. साथ ही उसने ये भी कहा कि अगर उसके पति या ससुराल वालों के साथ कुछ भी होता है, तो उसके लिए उसके परिवार के लोग जिम्मेदार होंगे.

युवती ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

युवती और युवक के बीच कई सालों से प्रेम संबंध चल रहा थां वे दोनों एक ही समुदाय के है, लेकिन जाति अलग होने की वजह से लड़की के परिवार के लोग विरोध कर रहे थे. युवती के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. वहीं युवती अपने प्रेमी से किसी भी कीमत पर दूर नहीं होना चाहती थी. परिजनों ने उनके प्यार में रुकावट डालने की कोशिश की, तो घर छोड़कर शादी कर ली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.