Logo
ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव " भाजपा: गलत निर्णयों की भरमार का दुष्परिणाम प्रस्तावित नगर निगम में शामिल किए जाने का फिर विरोध, डोक्या पाढर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्... बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु...
Header Ad

ये cctv आपके होश उड़ा देगा ! देखें कैसे चौराहे पर खड़े वाहनों को स्कूल बस ने रौंद दिया

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित बाणगंगा चौराहे पर आज दोपहर ‘रेड सिग्नल’ के चलते खड़े पांच वाहनों को एक स्कूल बस ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार रोशनपुरा चौराहे से नीचे उतर रही एक स्कूल बस ने बाणगंगा चौराहे पर ‘रेड सिग्नल’ के चलते खड़े वाहनों को पीछे से जबर्दस्त टक्कर मार दी। इस दौरान स्कूल बस ने एक कार और चार दुपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण स्कूल बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.