Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

रायपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर,13 लोगों की दर्दनाक मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रायपुर-बलौदाबाज़ार नेशनल हाईवे खरोरा के पास भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जो ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई थी। किसी की सांसें थम गईं, तो कोई अपनों को तलाश रहा था।

घायलों को तत्काल रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) लाया गया… जहां उनका इलाज जारी है। यहाँ कई की हालत अब भी नाज़ुक बनी हुई है।

इस घटना की सूचना मिलते ही रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह और एसपी लाल उमेद सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों के उपचार की निगरानी की और मौके का जायज़ा लिया। धरसीवा विधायक अनुज शर्मा और आरंग विधायक खुशवंत साहेब भी मेकाहारा अस्पताल पहुँचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.