Logo
ब्रेकिंग
बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच...
Seva Mitra
Header Ad

इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी, ईमेल में लिखा- समय रहते बचा लो, वरना…

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के होलकर स्टेडियम को पिछले दिनो बम से उड़ाने की ई-मेल के माध्यम से धमकी मिली थी। मेल अंग्रेजी में लिखा हुआ था। मेल में लिखा था कि ‘ इंदौर के स्टेडियम में विस्फोट होगा। पाकिस्तान से पंगा मत लो। अपनी सरकार को समझाओ। पाकिस्तान के विश्वसनीय स्लीपर सेल देशभर में मौजूद हैं। ऑपरेशन सिंदूर के कारण आपके स्टेडियम और अस्पताल में ब्लास्ट हो सकता है।

वहीं सोमवार को एक बार फिर से इंदौर के होलकर स्टेडियम को मेल के माध्यम से धमकी भरा मेल मिला है। मेल में फिर से स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस तत्काल चेकिंग करने के लिए पहुंची।

जहां पुलिस और बीडीडीएस की टीम द्वारा पूरे स्टेडियम को चेक किया जा रहा है पूरा स्टेडियम खाली करवा दिया गया है। बहरहाल दो बार स्टेडियम को धमकी और हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी पिछले तीन दिनों में दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.