Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

सिंहस्थ-2028 से पर्यटन और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा- CM मोहन यादव

उज्जैन: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज वर्ष 2028 में उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ मेला कार्यों की समीक्षा की। डॉ यादव ने कहा कि उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ आयोजित होने जा रहा है, जिसके लिए मध्यप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा विकास कार्यों को स्वीकृतियां दी गईं हैं। इस आयोजन से मध्यप्रदेश के धार्मिक पर्यटन, आर्थिक समृद्धि तथा विकास कार्यों को प्रोत्साहन मिलेगा, जिनकी आज समीक्षा बैठक कर इसको गति देने के निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सिंहस्थ हमारी सनातन संस्कृति की चेतना का अद्वितीय प्रतीक है। उज्जैन में आयोजित होने वाले सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को आस्था, भक्ति और विश्वास का अछ्वुत अनुभव प्राप्त हो, इसके लिए हमारी सरकार आधुनिक सुविधाओं, सुचारु यातायात, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सर्वोत्तम बनाए रखने के लिए कृत- संकल्पित है। ‘अवंतिका नगरी’  आध्यात्मिक विश्व मानचित्र पर स्वर्णाक्षरों में अंकित हो, बाबा महाकालेश्वर से यही प्रार्थना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.