Logo
ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव " भाजपा: गलत निर्णयों की भरमार का दुष्परिणाम प्रस्तावित नगर निगम में शामिल किए जाने का फिर विरोध, डोक्या पाढर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्... बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु...
Header Ad

म्यूजिक टीचर का शर्मनाक कांड: नाबालिग मंगेतर के साथ कार में रेप, पुलिस ने मामला किया दर्ज

0

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। 22 वर्षीय एक म्यूजिक टीचर पर अपनी 17 वर्षीय मंगेतर के साथ कार में रेप करने का आरोप लगा है। आरोपी लड़की को घुमाने का बहाना बनाकर कार में ले गया और वहीं उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। लड़की पक्ष की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उस हिरासत में लिया गया है। वहीं पीड़ित परिवार ने सगाई तोड़ दी है।

जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय आरोपी एक म्यूजिक टीचर है। खास बात यह कि आरोपी टीचर को राष्ट्रपति पुरस्कार मिल चुका है। कुछ समय पहले ही 17 वर्षीय लड़की से उसकी सगाई हुई थी। दोनों परिवार एक दूसरे को अच्छे से जानते थे और तय किया था कि शादी लड़की के बालिग होने पर होगी।

पीड़िता के मुताबिक, शनिवार को युवक ने उसे मिलने बुलाया था और अपनी कार में लेकर उसे हथाईखेड़ा डेम घुमाने ले गया। दोपहर करीब तीन बजे उसने कार में ही लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। घर पहुंचकर पीड़िता ने अपने परिवार को पूरी बात बताई।
पीड़िता के परिवार ने आरोपी के घर जाकर विरोध जताया, लेकिन आरोपी और उसके परिजन गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने लगे। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग से अपनी सगाई भी तोड़ दी। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.