Logo
ब्रेकिंग
15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Header Ad

सलमान खान की राम मंदिर घड़ी विवाद पर भाजपा विधायक ने जताई नाराजगी, बोले- कुछ गलत नहीं किया, फिजूल का विवाद

भोपाल : बॉलीवुड स्टार सलमान खान की राम मंदिर स्पेशल एडिशन घड़ी को लेकर नया विवाद शुरु हो गया है। मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे इस्लाम के खिलाफ और शरीयत का उल्लंघन बताया है। वहीं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सलमान के समर्थन में उतर आए हैं और उन्होंने मौलाना के विरोध को फिजूल बताया है।

भोपाल से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखा पलटवार करते हुए कहा- “राम सबके हैं, सलमान खान ने कोई गलती नहीं की है। मौलानाओं को बस हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने का मौका चाहिए। जो मौलाना इस विवाद को हवा दे रहे हैं, वे असल में इस देश की गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म करना चाहते हैं।” कुछ मौलाना बेवजह उनके खिलाफ फतवा जारी करने में लगे हैं।

रामेश्वर शर्मा ने कहा कि सलमान खान जैसे सेलेब्रिटी देश की शान है। सलमान खान ने मुसलमानों की शान शौकत बढ़ाई। हिंदुस्तान के हिंदुओं ने ही सलमान को सर पर बिठाया है, आज एक मौलवी चला जाए तो कंधे देने के लिए चार मुसलमान नहीं आते, एक सलमान चला जाए तो लाखों लोग इकट्ठे हो जाते हैं।

यह राम भक्तों का प्यार है, भक्त अगर किसी से नाता तोड़ दें तो कोई नहीं पूछता। इसलिए नमाज पढ़ो वहां तक ठीक है, कुरान की कुछ अच्छी बातें बताओ वहां तक ठीक है, उल्टा ज्ञान बकोगे तो ठीक नहीं होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.