Logo
ब्रेकिंग
रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
Header Ad

राधा स्वामी डेरा ब्यास प्रमुख सहित कई दिग्गज पहुंचे नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने, देखें Latest Photos

शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल की बेटी हरकीरत कौर बादल शादी के बंधन में बंध गईं हैं।

शादी समारोह 12 फरवरी दिल्ली के महरौली स्थित एक फार्महाउस में हुआ। नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे। इसके  बाद  गत  दिवस रिसैप्शन पार्टी बड़ी धूम-धाम से  मनाई गई, जिसमें    नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंद्र सिंह ढिल्लों, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ , केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू , जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुला, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बांसल , हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू आदि  पहुंचे थे।

वहीं  पंजाब विधानसभा में विरोधी पक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, ओम प्रकाश सोनी, पूर्व स्पीकर के.पी. राणा , हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंद्र सिंह हुड्डा , हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय , भाजपा के केंद्रीय महासचिव तरुण चुघ, पूर्व मंत्री तीक्षण सूद, पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा तथा पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ भी मुख्य तौर पर पहुंचे हुए  थे।

आपको बता दें कि हरकीरत कौर बादल की शादी बिजनेसमैन तेजबीर सिंह से हुई है। तेजबीर सिंह एक अंतरराष्ट्रीय व्यवसायी हैं। उल्लेखनीय है कि सुखबीर बादल के दामाद मूल रूप से दोआबा क्षेत्र से संबंध रखते हैं। तेजबीर सिंह अबू धाबी के बिजनेसमैन है। तेजबीर का परिवार पंजाब के दोआबा क्षेत्र का है, लेकिन वो अपने माता-पिता के साथ कई दशकों से अबू धाबी में रह रहे हैं। उनका अबू धाबी, दुबई और कनाडा में बिजनेस है। तेजबीर जनवरी में अपनी शादी के लिए भारत आए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.