Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

दवाई बेचने वाले दुकानदारों पर होगा बड़ा Action, जरा संभल कर…

अगर आप भी मैडिकल स्टोर चलाते हैं तो यह खबर आपके  लिए खास है। दरअसल, कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की दकोहा (नंगल शामा) चौकी के प्रमुख सब-इंस्पैक्टर नरिंदर मोहन शर्मा ने ड्रग इंस्पैक्टर परमिंदर सिंह समेत सोमवार को आपत्तिजनक दवाइयां बेचने वाले मैडीकल स्टोरों पर रेड की। इसके दौरान नशा बेचने के आरोप में कई बार जेल जा चुके दीपक पुरी द्वारा किसी और लाइसैंस रखकर खोले गए मैडीकल स्टोर को मौके पर ही बंद करवाया गया और उसे चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगर उसने दोबारा मैडीकल स्टोर खोलने की कोशिश की तो उसके खिलाफ बनती कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद सब-इंस्पैक्टर नरिंद्र मोहन शर्मा तथा ड्रग इंस्पैक्टर की टीम नैशनल एवेन्यू में पहुंची, जहां पर बलविंदर सिंह पुत्र सरूप सिंह द्वारा चलाए जा रहे मैडीकल स्टोर की जांच की गई और इस दौरान कई मिली कई आपत्तिजनक दवाइयों को लेकर बलविंदर सिंह कोई भी बिल तथा सर्टीफिकेट नहीं दिखा पाया, जिसके चलते पुलिस द्वारा बलविंदर सिंह को समेत आपत्तिजनक दवाइयां काबू कर लिया गया और उसके खिलाफ थाना रामा मंडी में 223 बी.एन.एस. के तहत एफ.आई.आर. दर्ज की गई।

देर रात तक बलविंदर सिंह पुलिस की हिरासत में ही था और उससे पूछताछ की जा रही थी। सब-इंस्पैक्टर नरिंद्र मोहन ने बताया कि दीपक पुरी के खिलाफ थाना रामा मंडी व थाना पतारा में नशा बेचने के लेकर कई मामले दर्ज हैं, जिसमें वह जेल भी जा चुका है। लधेवाली रोड पर स्थित उसके मैडीकल स्टोर को पुलिस व स्वास्थ्य विभाग द्वारा कई बार बंद करवाया जा चुका है लेकिन वह फिर कोई न कोई सैटिंग कर मैडीकल स्टोर को दोबार खोल लेता था। इस संबंधी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिस पर आज दकोहा पुलिस ने ड्रग इंस्पैक्टर को साथ लेकर उसके मैडीकल स्टोर पर रेड की थी। इसी तरह पुलिस को सूचना मिली थी कि बलविंदर सिंह निवासी नैशनल एवेन्यू अपने मैडीकल स्टोर पर उन आपत्तिजनक दवाइयों को बेचता है, जिस पर डिप्टी कमिश्नर द्वारा सखती से रोक लगाई गई है। इसी को लेकर उसे आज काबू कर लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.