Logo
ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... फेल करने की धमकी देकर छात्राओं से किस करता था शिक्षक, हंगामे के बाद एफआईआर
Header Ad

Amazon Company के डिलीवरी ब्वॉय के साथ दिनदहाड़े बड़ी वारदात, फैली सनसनी

बटाला : डिलीवरी ब्वॉय के साथ दिनदहाड़े बड़ी वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार,  लुटेरे एक डिलीवरी ब्वॉय से 45 पार्सल, 19000 नकदी, एक मोबाइल व पर्स छीनकर फरार हो गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए ए.एस.आई बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में जसपिंदर सिंह पुत्र अनूप सिंह निवासी कोहाड़ ने लिखवाया है कि वह अमेजन इंडिगो ई-कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कादियां में काम करता है एवं 16 अगस्त को वह अपने डिस्कवर मोटरसाइकिल नंबर (पी.बी.06टी.3463) पर सवार होकर कस्बा नौशहरा मझा सिंह, अठवाल से अपने कार्यालय जी.टी. रोड अमृतसर-गुरदासपुर, टोनी ढाबा के पास गांव दियालगढ़ से हर्शियां होते हुए कादियां लौट रहा था।

दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह गांव हर्शियां के मोड़ से थोड़ा आगे पहुंचा तो एक बिना नंबर वाले स्पलेंडर मोटरसाइकिल पर सवार 2 अज्ञात युवक, जिन्होंने अपने चेहरे ढके हुए थे, आए एवं उससे कंपनी द्वारा भेजे गए एवं ग्राहकों को दिए जाने वाले करीब 45 पार्सल एवं बैग में करीब 19,000 रुपए नकदी, एक रैडमी कंपनी का मोबाइल फोन और एक पर्स जिसमें 2200 रुपए व कुछ जरूरी दस्तावेज थे, छीनकर फरार हो गए। ए.एस.आई ने बताया कि उक्त मामले के संबंध में कार्रवाई करते हुए सदर थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.