Logo
ब्रेकिंग
बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू
Header Ad

बालाघाट: पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली ढेर, एक इंसास राइफल , SLR समेत अन्य चीजें बरामद

 मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली मारी गईं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर ने बताया कि राज्य पुलिस की नक्सल विरोधी ‘हॉक फोर्स’ और स्थानीय पुलिस टीमों ने छत्तीसगढ़ सीमा के पास जंगली इलाके में चलाए गए अभियान में हिस्सा लिया। डाबर ने बताया कि मुठभेड़ सुबह जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर एक इलाके में हुई और इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “हॉक फोर्स और पुलिस ने गढ़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुपखर वन रेंज में रोंडा वन शिविर के पास मुठभेड़ में तीन खूंखार महिला नक्सलियों को मार गिराया।” इसमें कहा गया है कि पुलिस ने एक इंसास राइफल, एक सेल्फ-लोडिंग राइफल (एसएलआर) और एक .303 राइफल के अलावा आवश्यक दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की हैं। बयान के मुताबिक, मुठभेड़ में कुछ नक्सली घायल हो गए, लेकिन वे भागने में सफल रहे। इसमें में कहा गया है कि पुलिस की 12 टीम उन्हें पकड़ने के लिए तलाश अभियान चला रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.