Logo
ब्रेकिंग
धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू...
Seva Mitra
Header Ad

मैहर: महाकुंभ से लौट रहे परिवार के 3 लोगों की मौत, माता-पिता समेत बेटी ने तोड़ा दम

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में बुधवार को तेज रफ्तार कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण एक दंपति और उनकी बेटी की मौत हो गई तथा दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मैहर कोतवाली थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे उस समय हुई जब परिवार उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ से मुंबई स्थित अपने घर लौट रहा था। पुलिस के अनुसार, कार चालक ने जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 पर नरोरा गांव के पास वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई।

अधिकारी ने बताया कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान सुनील कुमार उपाध्याय (62), उनकी पत्नी सरोजिता उपाध्याय (56) और उनकी बेटी स्नेहा उपाध्याय (28) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि उपाध्याय के परिवार के दो अन्य सदस्य घायल हो गए हैं और उनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.