Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

‘पीठ पर छुरा चलाने वाले’… युवराज-कोहली की दोस्ती पर योगराज सिंह का विस्फोटक बयान

0

टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के विवादित बयानों का सिलसिला जारी है. अक्सर पूर्व कप्तान एमएस धोनी और कपिल देव जैसे दिग्गजों को अपने निशाने पर लेने वाले योगराज ने अब विराट कोहली पर हमला बोला है. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज योगराज ने एक इंटरव्यू में अपने बेटे युवराज के दोस्तों के बारे में बात करते हुए कहा कि हर कोई उनसे डरता था क्योंकि वो सबसे टैलेंटेड थे. इतना ही नहीं, उन्होंने कोहली-धोनी समेत युवराज के सभी साथी खिलाड़ियों को पीठ में छुरा भोंकने वाला बता दिया.

एक यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में योगराज सिंह से सवाल किया गया कि क्या विराट कोहली बतौर कप्तान युवराज के लिए कुछ कर सकते थे? धोनी के बाद 2017 में जब कोहली वनडे और टी20 टीम के कप्तान बने थे तो युवराज को सिर्फ कुछ ही मौके मिले और फिर उसी साल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वो टीम से बाहर हो गए थे. ये सब ऐसे वक्त में हुआ, जब युवराज और कोहली के बीच गहरी दोस्ती की बातें होती थीं.

कोहली-युवराज की कोई दोस्ती नहीं

मगर योगराज का मानना है कि कोहली भी उनके बेटे के दोस्त नहीं थे. इंटरव्यू में पूर्व भारतीय पेसर ने युवराज-कोहली की दोस्ती और उसमें तनाव के सवाल पर कहा, “सफलता की सीढ़ियों पर कोई दोस्त नहीं होता, आप अकेले ही होते हो. इस जिंदगी में जहां पैसा और सफलता है, वहां कोई दोस्त नहीं है. ये बात मैंने युवराज से कही थी. एक दोस्त निकाल के दे दो.”

योगराज ने बताया कि भारतीय टीम में इतने सालों में युवराज का सिर्फ एक दोस्त रहा और वो सचिन तेंदुलकर थे. युवराज के पिता ने कहा, “इकलौता दोस्त जो युवराज का है, जो उसे पसंद भी करता है, वो हैं महानतम खिलाड़ी और महान इंसान सचिन तेंदुलकर, जो युवराज को अपने भाई की तरह मानते थे. वो अकेला इंसान है जो सबको सफल देखना चाहता है.”

‘सबके सब पीठ पर छुरा चलाने वाले’

युवराज सिंह की प्रतिभा से डरने का आरोप लगाने के साथ ही योगराज ने सबको धोखा देने वाला बताया. उन्होंने आगे कहा, “सफलता, पैसा और शोहरत की सीढ़ियों में कोई दोस्त नहीं होता. हमेशा पीठ पर छुरा चलाने वाले होते हैं. हमेशा ऐसे लोग होते हैं जो आपको नीचे दिखाना चाहते हैं. युवराज से सब इसलिए डरते थे कि कहीं ये मेरी कुर्सी न छीन ले क्योंकि वो इतना महान खिलाड़ी था, जिसे ईश्वर ने बनाया था. वो महान खिलाड़ियों में से था, जिससे सब डरते थे, धोनी समेत बाकी सभी खिलाड़ी डरते थे.”

Leave A Reply

Your email address will not be published.