Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

लाठी खेल प्रतियोगिता में बैतूल का जलवा,राजस्थान में जीते 17 मैडल

0

17 मेडल जीतकर रचा इतिहास — 9 गोल्ड, 4 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज

बैतूल। राजस्थान के अलवर में 14 और 15 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय परंपरागत लाठी खेल प्रतियोगिता में बैतूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 पदक अपने नाम किए।
जिले से 12 सदस्यीय दल के 9 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और 9 स्वर्ण, 4 रजत तथा 4 कांस्य पदक जीतकर मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया।

बालिका वर्ग में बैतूल की बेटियों ने दिखाया दमखम

महिला वर्ग में बैतूल की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

सुरेखा पंडाग्रे ने एक लाठी स्पर्धा  में गोल्ड और दो लाठी स्पर्धा में सिल्वर  जीता।
सिद्धि प्रजापति ने एक लाठी में गोल्ड, जबकि लाठी प्रहार में ब्रॉन्ज हासिल किया।
नीरल चढ़ाकर ने एक लाठी में गोल्ड मेडल जीता।
वंशिका बुंदेले ने एक लाठी में गोल्ड और दो लाठी में सिल्वर पदक अपने नाम किया।

बालक वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन

बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने भी उम्दा प्रदर्शन किया —

पीयूष कुंभारे ने एक लाठी स्पर्धा में गोल्ड जीता।
हर्षित डहरिया ने एक लाठी और लाठी प्रहार दोनों में गोल्ड जीते।
यश सावनेर ने  एक लाठी और दो लाठी दोनों में गोल्ड मेडल हासिल किए।
प्रमोद यादव ने एक लाठी में सिल्वर, जबकि मनन ने एक लाठी में गोल्ड मेडल जीता।

मध्यप्रदेश रहा प्रथम, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ दूसरे-तीसरे स्थान पर

इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश प्रथम, उत्तरप्रदेश द्वितीय और छत्तीसगढ़ तृतीय स्थान पर रहा।
महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश सहित सात राज्यों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया।
मध्यप्रदेश से शहडोल, उज्जैन, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, ग्वालियर और मुरैना के खिलाड़ी शामिल हुए।
प्रतियोगिता में 8 से 18 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

“कड़ी मेहनत और अनुशासन ने दिलाए मेडल” — कोच विनोद बुंदेले

भारत के इंडियन लाठी कोच विनोद बुंदेले ने बताया कि खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत और नियमित प्रशिक्षण से तैयार किया गया था।
उन्होंने कहा — “हमारा लक्ष्य था कि बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करें, और उन्होंने इसे करके दिखाया। बैतूल के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन से प्रदेश का मान बढ़ाया है।

खिलाड़ियों का बैतूल पहुंचने पर स्वागत

प्रतियोगिता से लौटने पर बैतूल रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।
जिला लाठी संघ के सचिव नरेंद्र शर्मा, सुनील सोनी, व्यवस्थापक रवि मिश्रा, उपाध्यक्ष गौरव राठौर और विवेक मालवीय ने खिलाड़ियों का फूलमालाओं से स्वागत किया।
इस मौके पर वरिष्ठ खिलाड़ी रमेश भाटिया और बबलू दुबे भी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.