Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

फौज को 2-3 दिन का समय और मिलना चाहिए था- PAK के साथ सीजफायर पर बोले पूर्व DGP एसपी वैद

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व पुलिस महानिदेशक एसपी वैद खास उत्साहित नजर नहीं आ रहे हैं. उनका कहना है कि भारतीय फौज को कम से कम 2-3 दिन और मिलना चाहिए था ताकि पाकिस्तान को गहरी चोट पहुंचाई जा सके. कश्मीर मसले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता करने की बात पर पूर्व डीजीपी ने कहा कि यह 2 देशों का मामला है और इसे हम सुलझा लेंगे.

अमेरिका की मध्यस्थता में भारत और पाकिस्तान में सीजफायर होने के बाद पूर्व पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “बतौर भारतीय होने के नाते, मैं चाहता था और मुझे विश्वास है कि हर भारतीय भी यही चाहते होंगे कि पाकिस्तान को चोट पहुंचाने के लिए भारतीय सशस्त्र बल को 2-3 दिन और मिलने चाहिए थे.”

देश ईगो के आधार पर नहीं चलता हैः पूर्व DGP वैद

उन्होंने आगे कहा कि परसों रात तक जिस तरह से हमारी फौज ने पाकिस्तान को गहरी चोट पहुंचाई. वो घुटनों पर आए. इसी तरह से हमें 2-3 दिन और मिलने चाहिए थे. उन्होंने यह भी कहा कि सीजफायर ठीक है. बहुत सारे फैक्ट्स ऐसे हैं जो हमारी लीडरशिप जानती है, मुझे या आपको नहीं पता होता है.

पूर्व पुलिस महानिदेशक ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में बहुत सारे मसले होते हैं जिनका ध्यान देना पड़ता है, और यह देशहित में होता है. सरकार को देश के व्यापक हित को देखना पड़ता है, देश के लिए आगे बढ़कर देखना पड़ता है और देश ईगो के आधार पर काम नहीं करता है.”

कश्मीर के लिए तीसरी पार्टी की जरुरत नहींः वैद

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच छिड़े संघर्ष को अमेरिकी मध्यस्थता के साथ संघर्षविराम को लागू किया गया. इस बीच संघर्षविराम को लेकर अहम भूमिका निभाने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से ‘कश्मीर मुद्दे’ पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की उत्सुकता दिखाने पर, पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा, “जहां तक ​​कश्मीर मसले का सवाल है, भारत की घोषित नीति यह है कि हम इस मसले में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप का स्वागत नहीं करते हैं, यह शिमला समझौते के अनुसार है, यह 2 देशों के बीच का आपसी मामला है और हम लोग इसे हल करने के लिए एक साथ बैठेंगे.”

जम्मू-कश्मीर के आपसी समझ को लेकर केंद्र शासित प्रदेश के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कहा, “शिमला समझौते के मुताबिक आपसी विवाद को हम दोनों देशों को निपटाना है. आपस में बैठ कर मसले को सुलझाना है, इसमें तीसरी पार्टी की जरुरत नहीं है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और PoK में जवाबी कार्रवाई की थी, जिसके बदले में पाकिस्तान ने भारत पर हमला कर दिया. दोनों देशों के बीच छिड़े संघर्ष पर कल शनिवार को अमेरिका की मध्यस्थता के बाद सीजफायर का ऐलान कर दिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.