Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

छत्तीसगढ़: सुकमा के पहाड़ों में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 16 नक्सली किए ढेर

छतीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आ रही है. गोगुंडा की पहाड़ी पर उपमपल्ली में दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है. डीआरजी और सीआरपीएफ के जवान नक्सलियों का सामना कर रहे हैं. 30 से 40 की संख्या में सशस्त्र वर्दीधारी नक्सलियों के होने की संभावना जताई गई है. मुठभेड़ में जवानों ने 16 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं. मुठभेड़ में दो जवान को हल्की चोट आई हैं.

जिला सुकमा के थाना केरलापाल क्षेत्र में नक्सलियों के होने की सूचना पर 28 मार्च डीआरजी और सीआरपीएफ की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी सर्च अभियान में रवाना हुए थे. अभियान के दौरान आज शनिवार की सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के मुठभेड़ हो गई. गोलीबारी की आवाज से पूरा इलाका गूंज गया. इस बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ होती रही. मुठभेड़ स्थल व आस-पास क्षेत्रों की सुरक्षा बलों द्वारा सघन सर्चिंग जारी है. मुठभेड़ में जवानों ने करीब 16 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं. मुठभेड़ में दो जवान को मामूली चोट आई हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

बीजापुर में मारे गए थे 30 नक्सली

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस पार्टी द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. 20 मार्च को भी पुलिस की संयुक्त टीम का सामना नक्सलियों से हुआ था. मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली थी. गंगालूर पीएस लीमिट के पास बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 30 नक्सलियों को ढेर किया था. बीजापुर पुलिस के मुताबिक, इलाके में करीब 45 नक्सली मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षाबलों ने घेर लिया. तलाशी अभियान के दौरान उनके पास बड़ी संख्या में हथियार बरामद हुए थे. इस मुठभेड़ मेंबीजापुर DRG का एक जवान भी शहीद हुआ था.

अमित शाह ने कहा- 31 मार्च 2026 से पहले देश होगा नक्सलमुक्त

20 मार्च को नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद देश के गृह मंत्री अमित शाह ने इसे नक्सलमुक्त भारत अभियान कहा. उन्होंने एक्स पर लिखा था,नक्सलमुक्त भारत अभियान की दिशा में आज हमारे जवानों ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है. छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में हमारे सुरक्षा बलों के 2 अलग-अलग ऑपरेशन्स में 22 नक्सली मारे गए. मोदी सरकार नक्सलियों के विरुद्ध रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण से लेकर समावेशन की तमाम सुविधाओं के बावजूद जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है. अगले साल 31 मार्च से पहले देश नक्सलमुक्त होने वाला है.’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.