Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

देवास में आष्टा-कन्नौद रोड पर 400 फीट गहरी खाई में गिरा मिनी ट्रक, दो लोग गंभीर घायल

0

देवास। आष्टा-कन्नौद राजमार्ग के सियाघाट पर सोमवार सुबह एक मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 400 फ़ीट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोग दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंस ग। किसी राहगीर ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर डायल 100 के साथ कन्नौद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला गया।

थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे के लगभग 100 डायल पर सिया घाट सेल्फी पाईन्ट से किसी राहगीर द्वारा सूचना दी गई कि एक मिनी ट्रक घाट पर से पलटकर 400 फीट गहरी खाई में गिर गया है। उसके अंदर घायल फंसे हुए हैं, उनकी बचाओ-बचाओ की आवाज आ रही है। इसके बाद पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।

थाना प्रभारी काजी, एसआई दीपक भोण्डे, सुभाष यादव, विष्णु जाटव, आरक्षक बॉबी वर्मा, शैलेन्द्र करमोदिया, सैनिक गोविन्द कर्मा व 100 डायल पायलेट माखनसिंह को तत्काल रेसक्यू सामग्री के साथ रवाना किया। टीम द्वारा घाट पर पहुंचकर रस्सों के माध्यम से नीचे घाट से खाई में पहुंचकर गाड़ी में फंसे हुए घायल गजेन्द्र राजपूत व मनोज राजपूत निवासी ललितपुर उत्तर प्रदेश को बमुश्किल वाहन से निकालकर घाट की चढाई से रस्से एवं स्टेचर के माध्यम से ऊपर चढ़ाकर लाया गया।

राहगीर व स्थानीय नागरिकों की सहायता से कन्नौद के सरकारी अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को इंदौर रेफर कर दिया गया। सुबह के समय घटना होने तथा भौगोलिक स्थिति विकट होने पर भी राहगीर ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। समय पर सूचना देने वाले राहगीर एवं सहायता करने वालों को प्रोत्साहन इनाम हेतु म.प्र. शासन की राहवीर योजना अंतर्गत प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.