Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

जालंधर में निगम कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल, जानें क्यों

जालंधर: नगर निगम जालंधर के ग्रेड-4 कच्चे कर्मचारी, जिनमें 58 फिटर कुली, 6 राज मिस्त्री और 15 जे.सी.बी. ऑपरेटर शामिल हैं, ने आज नगर निगम कमिश्नर समक्ष हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 12 से 15 वर्षों से वह अपनी सेवाएं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से दे रहे हैं। इसके बावजूद अब तक पक्की नियुक्ति न मिलने पर उन्होंने गहरा रोष व्यक्त किया।

कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन उनकी वर्षों की मेहनत और सेवा की अनदेखी कर रहा है। यूनियनों द्वारा बार-बार खाली पदों को भरने के लिए पत्र भेजे गए और व्यक्तिगत रूप से मिलकर मांगें रखी गईं, लेकिन निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यूनियनों ने मांग की है कि नगर निगम अपने आगामी बजट में फिटर कुली, राजमिस्त्री और जेसीबी ऑपरेटरों के पदों को रेगुलर करने की मंज़ूरी प्रदान करे, जिससे पानी सप्लाई और सफाई व्यवस्था पर कोई असर न पड़े। इस मौके पर यूनियन नेताओं सन्नी सहोता, हरजिंदर बॉबी, बिल्ला सभरवाल, जुगल किशोर, राजीव गिल, गुरप्रीत, संजीव भारद्वाज, राजदीप सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.