
करवा चौथ से पहले खूनी वारदात: 9 माह की गर्भवती महिला का अपहरण, खौफ फैलाने के लिए 16 बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
करवा चौथ के दो दिन पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर शादीशुदा गर्भवती महिला की सनसनीखेज किडनैपिंग का मामला सामने आया है. प्रेमी ने अपनी 9 महीने की गर्भवती प्रेमिका को ससुराल से अगवा कर लिया. बदमाशों ने पहले गोलियां चलाईं, फिर प्रेमिका के ससुराल वालों को जमकर पीटा और प्रेमिका को अगवा करके ले गए.
