Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल

0

भैंसदेही (बैतूल)। भैंसदेही थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वेदिका विद्यापीठ  की स्कूल बस और तूफान वाहन के बीच हुई जोरदार टक्कर में कक्षा तीन की छात्रा *हर्षिता* की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 11 बच्चे घायल हुए हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में से 9 बच्चों और ड्राइवर सोनू पाटणकर को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है।

 

घटना पूर्णा नदी के पास हुई, जहां टक्कर के बाद स्कूल वैन पलट गई। हादसे में बस चालक को भी चोटें आई हैं। वहीं, टक्कर के बाद तूफान वाहन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसको पुलिस तलाश रही है।

सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसदेही ले जाया गया, जहां से चार गंभीर बच्चों को जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया है।

 

घटना की पुष्टि करते हुए एसडीओपी भूपेंद्र सिंह मौर्य ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.