Logo
ब्रेकिंग
पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला
Header Ad

नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्टेशन पर मची अफरातफरी

0

बैतूल। रेलवे स्टेशन परिसर में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने अपनी ही बाइक को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था और नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ की कार्रवाई से नाराज हो गया था।

 

सूत्रों के अनुसार, गंज थाना क्षेत्र स्थित बैतूल रेलवे स्टेशन पर युवक ने बाइक को नो पार्किंग क्षेत्र में खड़ा किया था। इस पर आरपीएफ ने नियम अनुसार बाइक में जैमर (क्लैम्प) लगा दिया। जब युवक लौटा तो वह पहले आरपीएफ जवानों से बहस करने लगा और देखते ही देखते गुस्से में बाइक में आग लगा दी।

 

घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। बाइक में आग लगते ही स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद सैकड़ों यात्री और राहगीर जलती बाइक का वीडियो बनाने लगे। सूचना मिलने पर नगर पालिका का दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।

 

आरपीएफ प्रभारी राजेश बनकर ने बताया —

 

> “रेलवे स्टेशन के सामने नो पार्किंग में किसी व्यक्ति ने बाइक खड़ी की थी, जिस पर जैमर लगाया गया था। जब वह लौटा तो नशे में था और सुरक्षा बल से बहस करने लगा। इसके बाद उसने खुद ही बाइक में आग लगा दी और वहां से भाग गया। उसकी पहचान की जा रही है, प्रकरण स्थानीय पुलिस को सौंपा जा रहा है।”

 

दमकल के देर से पहुंचने पर यात्रियों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। घटना के बाद रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.