Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

किसानों का हल्ला बोल: ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के विरोध में इंदौर-उज्जैन रोड पर निकाली ट्रैक्टर रैली, हाईवे जाम।

0

 इंदौर-उज्जैन रोड पर प्रस्तावित ग्रीन फील्ड कॉरिडोर परियोजना के विरोध में आज बड़ी संख्या में किसान एकजुट हुए और ट्रैक्टर रैली निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया. किसान इस प्रस्तावित परियोजना को लेकर अपनी मांगों पर डटे हैं और उन्होंने प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं…

पहली मांग:- किसानों की सबसे मुख्य मांग है कि प्रस्तावित ग्रीन फील्ड कॉरिडोर परियोजना को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए.

दूसरी मांग: सरकार भावांतर भुगतान योजना को बंद करे और उसकी जगह किसानों की फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करे.

तीसरी मांग: नीलगाय और सुअर से हो रहे फसल के नुकसान से किसानों को तत्काल निजात दिलाई जाए.

कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च की तैयारी
ट्रैक्टर रैली के कारण इंदौर-उज्जैन रोड पर किसान बड़ी संख्या में जमा हैं. रैली के मार्ग को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच बातचीत जारी है.

भारतीय किसान मजदूर सेना के बबलू यादव ने बताया कि रात को प्रशासन के साथ सहमति बनी थी कि ट्रैक्टरों को धार रोड पर डायवर्ट किया जाएगा और किसान पैदल मार्च करेंगे.

किसान नेता ने कहा कि अगर उन्हें ट्रैक्टर लेकर कलेक्टर कार्यालय नहीं जाने दिया गया, तो वे पैदल मार्च के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय जाएंगे और ज्ञापन सौंपेंगे.एडीएम रोशन रॉय सहित प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और किसानों के साथ अंतिम मार्ग और व्यवस्था को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन किसान अपनी मुख्य मांगों पर विरोध दर्ज कराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.