Logo
ब्रेकिंग
दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ...
Header Ad

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा

0

 

बारामती (महाराष्ट्र):
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का बुधवार सुबह विमान हादसे में निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। हादसा सुबह करीब 8:45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर हुआ, जब उनका चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया और क्रैश हो गया।

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त विमान में अजीत पवार के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और क्रू मेंबर समेत कुल पांच लोग सवार थे। सभी की मौत हो गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि अजीत पवार मुंबई से चार्टर्ड विमान से बारामती के लिए रवाना हुए थे। वे यहां पंचायत चुनावों के मद्देनज़र चार जनसभाओं को संबोधित करने वाले थे।

हादसे की खबर मिलते ही शरद पवार और सुप्रिया सुले दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी मुंबई आवास से बारामती के लिए निकल चुके हैं।

घटना की जांच DGCA की टीम द्वारा की जा रही है, जबकि प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच चुके हैं।


 

Leave A Reply

Your email address will not be published.