Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

MP की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आरोप, कांग्रेस ने की बर्खास्ती की मांग

भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि मोहन यादव मंत्रिपरिषद में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी का अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र फर्जी है और वे इसका अनुचित लाभ उठा रही हैं। प्रदीप अहिरवार ने पत्रकार वार्ता में कहा कि राज्य के विंध्य और महाकौशल अंचल में ‘‘बागरी” जाति अनुसूचित जाति में नहीं हैं। प्रतिमा बागरी जाति से ‘‘राजपूत (ठाकुर)” हैं, लेकिन उन्होंने गलत तरीके से अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र बनवाया है। इसी आधार पर वे विधायक और फिर मंत्री बन गयी हैं। उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और बागरी के खिलाफ कारर्वाई की मांग की है।

प्रदीप अहिरवार ने कहा कि यदि राज्य सरकार बागरी के मामले में कोई कार्रवाई नहीं करती है, तो वे इस मामले में अदालत की शरण में जाएंगे। उन्होंने कहा कि सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र से प्रतिमा बागरी विधायक हैं। रैगांव क्षेत्र अनुसूचित जाति (अजा) के लिए सुरक्षित है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि बुंदेलखंड, महाकौशल और विंध्य क्षेत्र में रहने वाले ‘बागरी’ जाति के लोग मूल रूप से ठाकुर (राजपूत) समुदाय से आते हैं और अनुसूचित जाति की श्रेणी में नहीं आते। इसके बावजूद प्रतिमा बागरी और इनके परिवार ने प्रशासनिक मिलीभगत से फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाकर सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ा और मंत्री पद हासिल कर लिया। अहिरवार ने राज्य सरकार से मांग की है कि प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाणपत्र की जांच करायी जाए। जांच के दौरान उन्हें मंत्री पद से हटाया जाए और उनसे विधायक पद से भी त्यागपत्र लेना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.