Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

‘आर्मी में सिलेक्शन हुआ, फिर भी मर रहा हूं’… युवक ने 22000 का लिया था कर्ज, सूदखोरों कर रहे थे परेशान

“मम्मी-पापा सॉरी, मेरा आर्मी में सिलेक्शन हो गया है और इसके बाद भी आज मैं मर रहा हूं…”, यह कहते हुए कटनी जिले के स्लीमानाबाद थाना क्षेत्र के चारगांवा निवासी एक 22 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली, जिसका एक वीडियो सामने आया है. इस पूरे मामले में पुलिस मृतक युवक के मोबाइल से वीडियो, वॉट्सऐप और इंस्टाग्राम में किए चैट की कॉपी लेकर मामले में जांच में जुट गई है.

मृतक रविदास सिंह नामक युवक के दोस्त ने बताया कि उसने अपने गांव के पहाड़ी क्षेत्र में जाकर सबसे पहले जहर का सेवन किया और फोन पर अपनी वीडियो बना परिजनों को भेजी. फोन पर यह बताया कि उसने जहर खा लिया है, जिसके तुरंत बाद मृतक युवक का दोस्त और उसके परिजन मौके पर पहुंचे. तुरंत ही 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान रविदास सिंह की मौत हो गई.

वीडियो बना कर लिया सुसाइड

मृतक रविदास सिंह ने जहर का सेवन करने के पहले अपने मोबाइल पर अपना वीडियो बनाते हुए कहा कि, “मम्मी-पापा सॉरी, मेरा आर्मी में सिलेक्शन हो गया है और इसके बाद भी आज मैं मर रहा हूं.” इस वीडियो में मृतक रविदास सिंह ने दो युवकों का नाम लेते हुए कहा कि मैंने इनसे 22 हजार रुपए उधार लिया था, लेकिन दोनों युवक पिछले कई दिनों से डेढ़ लाख रुपए की मांग करते हुए परेशान कर रहे थे. वॉट्सएप और इंस्ट्राग्राम पर मैसेज करते थे, जिससे परेशान होकर युवक ने जहर खा लिया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

22 हजार रुपए का लिया था कर्ज

मृतक के दोस्त ने बताया मृतक रविदास सिंह स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चरगवां निवासी था और कुछ दिन पहले ही भारतीय सेना के लिए उसका चयन हुआ था. जहर का सेवन करने के पहले रविदास सिंह ने अपने मोबाइल में वीडियो बनाते हुए दो युवकों सुजीत कुशवाहा एवं एक अन्य से 22 हजार रुपए का कर्ज लिया था, लेकिन जब उसका आर्मी में चयन हो गया तो कर्जदार युवकों द्वारा उससे 22 हजार रुपए के बजाय डेढ़ लाख रुपए की मांग की जाने लगी. इसके अलावा माता-पिता से अलग से 40 हजार रुपए की डिमांड की जा रही थी.

पिछले कुछ दिनों से मोबाइल पर चैटिंग करते हुए उस पर रुपए दिये जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जिससे परेशान होकर जहरीली पदार्थ का सेवन कर लिया. परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में कटनी जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे जबलपुर रेफर किया गया, लेकिन सिहोरा के पास उसकी मौत हो गई. आत्महत्या करने के पहले उसने एक वीडियो बनाकर कर्जदारों द्वारा परेशान किए जाने कही.

एडिशनल एसपी ने दी जानकारी

वीडियो में युवक ने साफतौर पर दो युवकों पर कर्ज की रकम वसूल करने को लेकर दवाब बनाने की बात भी कही. बताया जाता है कि रवि के पिता किसान और दादा सेना से रिटायर्ड हैं. पुलिस ने सूदखोरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है. कटनी एडिशनल एसपी संतोष डेहरिया ने कहा कि जहर खाने से युवक की मौत की खबर मिली है. उसका पोस्टमार्टम सिहोरा में हुआ है. मामले की जांच की जाएगी और परिजनों के बयान के आधार पर दोषियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.