Logo
ब्रेकिंग
15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Header Ad

DAVV रैगिंग केस में बड़ा खुलासा: MP में अराजकता फैलाने की साजिश नाकाम

0

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर की देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के रैगिंग मामले में एंटी रैगिंग कमेटी की जांच ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ सीनियर छात्र जूनियरों को धमकाकर नेपाल के “जेन जी” की तरह आंदोलन खड़ा करने की तैयारी कर रहे थे।

जांच में सामने आया कि सीनियर छात्र अमन पटेल और अन्य साथियों ने जूनियर छात्र विवेक शर्मा से फर्जी ट्विटर और जीमेल अकाउंट बनवाए। इन अकाउंट्स का इस्तेमाल विवि परिसर में अराजक माहौल तैयार करने के लिए किया जाना था।

PunjabKesari

कमेटी की रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि जूनियरों को फेक अकाउंट बनाने के लिए जबरन दबाव डाला गया। इतना ही नहीं, आदेश न मानने पर उन्हें बेंच आउट (क्लास से बाहर करने) की धमकी दी गई। डिजिटल साक्ष्यों को मिटाने के लिए कंप्यूटर तक तोड़ने की कोशिशें भी हुईं। एंटी रैगिंग कमेटी ने गंभीरता को देखते हुए पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने और दोषी सीनियर छात्रों पर कड़ी कार्रवाई करने की अनुशंसा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.