Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

BJP नेता पर महिला के साथ अश्लील हरकत का आरोप, आरोपी ने कहा- फंसाया गया हूँ

0

मंदसौर: मंदसौर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष और जनपद सदस्य प्रतिनिधि भगवती लाल सुरावत के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने सीतामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के बाथरूम में घुसकर उससे छेड़छाड़ की। महिला की शिकायत पर मंदसौर एसपी विनोद मीना के निर्देश के बाद सोमवार को सीतामऊ थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपी ने लगाया साजिश का आरोप

FIR दर्ज होने के बाद सुरावत ने एक वीडियो जारी कर अपने ऊपर लगे आरोपों को साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यह मामला जमीन विवाद से जुड़ा है और उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि महिला द्वारा लगाया गया आरोप झूठा है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है

पुलिस की कार्रवाई

सीतामऊ एसडीओपी दिनेश प्रजापति ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और आगे जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एसपी विनोद मीना ने कहा कि मामला संज्ञान में है, जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.