Logo
ब्रेकिंग
वोट बैंक के लिए वंदे मातरम् को भुलाया, कांग्रेस दफ्तर में हुआ पाप': चित्तौड़गढ़ में बरसे अमित शाह धौलपुर के दमोह झरने में आया पानी का तेज सैलाब: पिकनिक मनाने गए 100 युवक फंसे, SDRF ने रातभर चलाया रे... दक्षिण मुंबई के नेवी नगर में सनसनी: भारतीय नौसेना के नाविक, पत्नी और दो मासूम बच्चों के मिले शव; जां... जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन FIR मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: पुलिस जांच में दखल रोकने के लिए याचिका, CJP... मुरैना में बड़ा हादसा टला: उफनती चंबल में 150 यात्रियों से भरा स्टीमर हुआ बंद, 10 किमी दूर भिंड तक ब... हाईवे पर अचानक बिगड़ी ट्रक चालक की तबीयत, परिवहन चेक पॉइंट स्टाफ ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी...
Header Ad

महिला सहित 4 लोग गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

फिरोजपुर: जिला फिरोजपुर में एस.एस.पी. भूपिंदर सिंह के दिशा निर्देशों अनुसार नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए थाना फिरोजपुर सिटी, थाना फिरोजपुर कैंट और थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने एक महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनसे हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद की हैं । यह जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपीयों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं ।

उन्होंने बताया कि ए.एस.आई. लखविंदर सिंह के नेतृत्व में जब थाना फिरोजपुर सिटी की पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी तो पुलिस पार्टी को एक शकी व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया जिसे शक के आधार पर काबू करके जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम साजन उर्फ लाड़ा वासी बस्ती शेखावाली बताया जिससे तलाशी लेने पर 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई ।

उन्होंने बताया कि ए.एस.आई. विनोद कुमार के नेतृत्व में जब थाना फिरोजपुर कैंट की पुलिस पार्टी गश्त और चेकिंग कर रही थी तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि रजनी पुत्री जोगिंदर नाम की एक महिला हेरोइन बेचने का धंधा करती है जिसने बस स्टैंड फिरोजपुर कैंट से बाहर आती सड़क पर हेरोइन लेकर आना है, तो पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत नाकाबंदी करते हुए नामजद महिला को काबू किया गया जिससे तलाशी लेने पर 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । दूसरी और ए.एस.आई. बलजीत सिंह के नेतृत्व में चेकिंग करते हुए थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने धर्मप्रीत सिंह पुत्र चना सिंह और बलदेव सिंह निक्का को 200 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया । उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.