Logo
ब्रेकिंग
बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग The court's decision शादी में चाकू बाजी में हुई हत्या के दोषियों को उम्रकैद अंतर्राज्यीय बाइक चोर पकड़ाया, भैंसदेही पुलिस ने जंगल में छिपाकर रखी बाइकें बरामद भाजपा नेता की जमीन नपवाने गए राजस्व, पुलिस अमले पर हमला बैतूल में हेलमेट चेकिंग अभियान: 14 कर्मचारियों पर जुर्माना, प्रशासन की सख्ती बढ़ी शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन
Header Ad

महिला सहित 4 लोग गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

फिरोजपुर: जिला फिरोजपुर में एस.एस.पी. भूपिंदर सिंह के दिशा निर्देशों अनुसार नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए थाना फिरोजपुर सिटी, थाना फिरोजपुर कैंट और थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने एक महिला सहित 4 लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनसे हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद की हैं । यह जानकारी देते हुए डी.एस.पी. सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपीयों के खिलाफ संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं ।

उन्होंने बताया कि ए.एस.आई. लखविंदर सिंह के नेतृत्व में जब थाना फिरोजपुर सिटी की पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी तो पुलिस पार्टी को एक शकी व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया जिसे शक के आधार पर काबू करके जब पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम साजन उर्फ लाड़ा वासी बस्ती शेखावाली बताया जिससे तलाशी लेने पर 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई ।

उन्होंने बताया कि ए.एस.आई. विनोद कुमार के नेतृत्व में जब थाना फिरोजपुर कैंट की पुलिस पार्टी गश्त और चेकिंग कर रही थी तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि रजनी पुत्री जोगिंदर नाम की एक महिला हेरोइन बेचने का धंधा करती है जिसने बस स्टैंड फिरोजपुर कैंट से बाहर आती सड़क पर हेरोइन लेकर आना है, तो पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत नाकाबंदी करते हुए नामजद महिला को काबू किया गया जिससे तलाशी लेने पर 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । दूसरी और ए.एस.आई. बलजीत सिंह के नेतृत्व में चेकिंग करते हुए थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने धर्मप्रीत सिंह पुत्र चना सिंह और बलदेव सिंह निक्का को 200 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया । उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.