Logo
ब्रेकिंग
आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ...
Seva Mitra
Header Ad

रायसेन में बस ने कार में मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत

रायसेन। सागर भोपाल स्टेट हाइवे पर वाहनों की तेज स्पीड लोगों की जान पर बन रही है। तेज रफ्तार यात्री बस ने कार को टक्कर मार दी। जिससे बस पलटी खा गई। सड़क हादसे में 19 वर्षीय मुस्कान साहू और 25 वर्षीय कार चालक अमृतलाल धाकड़ की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में राकेश साहू, सुमित साहू, अनिकेत साहू, राहुल साहू और बद्री प्रसाद साहू शामिल हैं।

एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के अनुसार साहू परिवार देहगांव जा रहा था। घटना के समय कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा और एसपी पंकज कुमार पांडेय मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.