Logo
ब्रेकिंग
JDU Training Camp Patna: जेडीयू के प्रबोधन कार्यक्रम में निशांत कुमार के संबोधन के सियासी मायने, नीत... Italy Eurofighter Damaged: हूती हमलों की चपेट में आया नाटो समर्थित यूरोफाइटर-2000, इटली के रक्षा मंत... US Air Power in Crisis: यमन में F-15 क्रैश और MQ-9 रीपर ड्रोन तबाह, अमेरिकी रक्षा तकनीक की साख पर उठ... FSSAI Cases Against Nestle: नान एक्सेला प्रो और लैक्टोजेन को लेकर नेस्ले पर कसे कानूनी शिकंजे, दर्ज ... Andhra Pradesh Shipping News: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में हुआ बड़ा समझौता, 45 हजार रो... Money Management Tips: क्या सिर्फ पैसे बचाना काफी है? समझें परचेजिंग पावर और महंगाई का पूरा खेल Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध...
Header Ad

बंदी बनाता और रेप करता आश्रम का बाबा, कांटों से घिरे किले में किया अंधकार का राज़ उजागर

0

रोहिणी के एक आश्रम में शिष्यों के साथ रेप और उत्पीड़न करने वाले आरोपी वीरेंद्र देव दीक्षित की मौत हो गई है. आरोपी वीरेंद्र की मौत की सूचना सीबीआई की एक विशेष अदालत ने दी है. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की मौत 2023 हो चुकी है. ये काफी समय से फरार चल रहा था. दिल्ली हाई कोर्ट के एक आदेश के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी.

मुकदमे को खत्म करने की मांग

अब आरोपी वीरेंद्र की मौत की पुष्टि होने के बाद सीबीआई की तरफ से इस मामले को खत्म करने की मांग की गई है. सीबीआई ने 2018 और 2019 में वीरेंद्र के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर और इंटरपोल ब्लू नोटिस जारी किया था. अब सीबीआई उन मामलों में ट्रायल रद्द करने की मांग की है. इन मामलों में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी. कोर्ट ने लापता लड़कियों, यौन अपराधों और एक सुसाइड की शिकायत के लिए भी जांच के आदेश दिए थे.

नेपाल तक हुई वीरेंद्र की खोज

महिलाओं के खिलाफ कई गंभीर मामलों के अपराधी वीरेंद्र देव दीक्षित को पकड़ने के लिए नेपाल तक इसकी जांच की गई. ये महिलाओं को अवैध रूप से अपने आश्रम में बंदी बनाता था. उनके साथ रेप करने के बाद मामले को दबाने के लिए वो महिलाओं को धमकी देता था.उस पर आरोप था कि वो महिलाओं को एक किले जैसी जगह पर बंद रखता था.

वो किला कांटेदार तारों से पूरी तरह से घेरा गया था, ताकि आसानी से वहां कोई भी घुसने की कोशिश न कर सके और वो इस तरह की घिनौनी वारदातों को अंजाम देता रहे. जब इस मामले में कई शिकायतें आईं तो दिल्ली पुलिस की तरह से एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई थी. इनमें से दो मामले वीरेंद्र दीक्षित के खिलाफ थे, जबकि एक और मामले में कोई दूसरा शख्स आरोपी था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.