Logo
ब्रेकिंग
दतिया उपचुनाव " भाजपा: गलत निर्णयों की भरमार का दुष्परिणाम प्रस्तावित नगर निगम में शामिल किए जाने का फिर विरोध, डोक्या पाढर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्... बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु...
Header Ad

बालाजीपुरम ने शुरू किया जुडी अवॉर्ड। सम्पूर्ण नारी को मिलेगा एक।लाख का पुरस्कार

0

 

बैतूल। घर और समाज की नींव को मजबूत बनाने की दिशा में श्री रूकमणि बालाजी मंदिर, बालाजीपुरम से एक नई पहल की शुरुआत की गई है। यहां महिलाओं की पारिवारिक और सामाजिक भूमिका को सम्मान देने के उद्देश्य से “जयदेवी गृहलक्ष्मी पुरस्कार — द जूडी अवॉर्ड” शुरू किया गया है। इस अवॉर्ड के तहत उस “संपूर्ण नारी” को एक लाख रुपये का सम्मान दिया जाएगा जो अपने परिवार और समाज को एकजुट कर चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

इस सम्मान की घोषणा रविवार को बालाजीपुरम में आयोजित “परिवार परिचर्चा” में की गई। कार्यक्रम में समाजसेवी सुनील द्विवेदी ने बताया कि यह पुरस्कार बालाजीपुरम संस्थापक सेम वर्मा की धर्मपत्नी जयदेवी वर्मा के नाम पर में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में परिवारों में बढ़ती टूटन और आपसी दूरियां समाज और राष्ट्र के लिए चुनौती बन गई हैं, ऐसे में गृहलक्ष्मी को संस्कारित और सम्मानित करना समय की जरूरत है।

 

परिचर्चा में वक्ताओं ने कहा कि जब परिवार की स्त्री सशक्त और संस्कारित होती है, तभी परिवार, समाज और राष्ट्र मजबूत होते हैं। इस दौरान निर्णय लिया गया कि “द जूडी अवॉर्ड” का पहला सम्मान आगामी 11 नवंबर को बालाजीपुरम में आयोजित “जयदेवी उत्सव” में प्रदान किया जाएगा।

 

कार्यक्रम में रितेश शुक्ला, डॉ. कैलाश वर्मा, मंजू दीदी, दिनेश सोनी, कौशलेश तिवारी, नरेंद्र शुक्ला, सीमा चौरिया, शैलेंद्र बिहारिया, धीरज बोथरा सहित जिले के कई सामाजिक प्रतिनिधि और संस्थानों के प्रमुख उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.