Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

गुरु तेगबहादुर शहीदी शताब्दी पर बैतूल में लाइट साउंड शो

0

गुरु तेगबहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी पर बैतूल में होगा लाइट एंड साउंड शो 

पटियाला के 30 कलाकार देंगे अद्भुत प्रस्तुति

बैतूल। श्री गुरु तेगबहादुर महाराज जी की 350वीं शहीदी पूरब के उपलक्ष्य में धर्म हेतु साका जिनि किया शीर्षक से भव्य लाइट एंड साउंड शो का आयोजन 28 अक्टूबर, दिन मंगलवार को जयवंती हक्सर कॉलेज के ऑडिटोरियम में शाम 7 बजे से किया जा रहा है। धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले गुरु तेगबहादुर साहिब एवं उनके साथियों के सर्वोच्च बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह विशेष कार्यक्रम गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा और पंजाबी साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा।

यह ऐतिहासिक प्रस्तुति हिंदी भाषा में होगी, ताकि गुरु महाराज के मानवता की रक्षा हेतु किए गए योगदान का संदेश हर धर्म और समाज तक पहुंच सके। कार्यक्रम में पटियाला से आए 30 कलाकारों द्वारा यह अद्भुत मंचन प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें अत्याधुनिक साउंड, लाइटिंग और विजुअल तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। मंचन में गुरु साहिब जी के जीवन, त्याग और बलिदान की प्रेरणादायक झलकियां दिखाई जाएंगी, जो प्रत्येक दर्शक के हृदय को भावविभोर कर देंगी। गुरुद्वारा कमेटी बैतूल ने समस्त बैतूलवासियों से इस ऐतिहासिक प्रस्तुति को देखने के लिए उपस्थित होने का निवेदन किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.