Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

बैतूल में मंत्री गड़करी की जंगल सफारी के लिए बरसात में बिछाया डामर ,कांग्रेसियों ने किया विरोध

0

बैतूल। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को अपने निजी दौरे पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंचे। वे परिवार सहित चूरना के समीप बने तधास्तु रिसॉर्ट में दो दिन के प्रवास पर रहेंगे और जंगल सफारी का आनंद लेंगे। यह क्षेत्र बैतूल और नर्मदापुरम की सीमा पर स्थित है।

गडकरी शनिवार दोपहर नागपुर से रवाना होकर दोपहर बाद में बैतूल जिले के शाहपुर ब्लॉक के कुंडी टोल प्लाजा से होते हुए धापड़ा मार्ग से चूरना पहुंचे। इस दौरान उनके काफिले के गुजरने की जानकारी लगते ही कांग्रेस कार्यकर्ता कुंडी टोल प्लाजा पर पहुंच गए। कांग्रेसजनों का आरोप था कि यहां अवैध रूप से टोल वसूली की जा रही है, जबकि सड़क की हालत बेहद खराब है।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने बताया कि वे केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन देने पहुंचे थे, लेकिन गडकरी का काफिला बिना रुके दूसरी दिशा से निकल गया। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर ही नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सड़क पूरी न बनने के बावजूद टोल से वसूली शुरू कर दी गई।यह   अवैध वसूली है।  उनका कहना था कि बैतूल से नागपुर तक कांग्रेस शासन में बनी सड़क आज भी बेहतर स्थिति में है, जबकि वर्तमान में भोपाल मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं और फिर भी टोल वसूला जा रहा है।

 

वहीं, गडकरी के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय राज्यमंत्री डी.डी. उइके और विधायक गंगाबाई उइके ने उनसे मुलाकात की। बताया जा रहा है कि गडकरी अपने मित्र और उद्योगपति अनिल अग्रवाल के निमंत्रण पर चूरना पहुंचे हैं, जहां वे दो दिन परिवार सहित प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों का आनंद लेंगे।

 

सूत्रों के अनुसार, रविवार को भी केंद्रीय मंत्री सुबह जंगल सफारी करेंगे और शाम तक नागपुर लौट जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.