Logo
ब्रेकिंग
दुष्कर्म केस में फंसे बैतूल के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. ओपी माहौर को अग्रिम जमानत बस ऑपरेटरों की मांग पर सरकार झुकी, किराया 75 पैसे प्रति किमी बढ़ा; बैतूल से भोपाल-नागपुर-अमरावती का ... दतिया उपचुनाव " भाजपा: गलत निर्णयों की भरमार का दुष्परिणाम प्रस्तावित नगर निगम में शामिल किए जाने का फिर विरोध, डोक्या पाढर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्... बैतूल में इंस्टग्राम पर झांसा देकर सवा दो लाख की ठगी, शाजापुर से पकड़ाया आरोपी एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य...
Header Ad

आमला की रेलवे कालोनी में चार घरों के ताले टूटे। नगदी ,जेवर चुराए

0

आमला की रेलवे कालोनी में चार घरों के ताले टूटे। नगदी ,जेवर चुराए

 

बैतूल के आमला थाना क्षेत्र की आमला रेलवे कॉलोनी में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर चार क्वार्टरों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने लाखों रुपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना का पता शनिवार सुबह तब चला जब ट्रेन पायलट अपनी ड्यूटी से लौटे और घर का ताला टूटा देखा।

लोको पायलट मोहम्मद आमिर ने पुलिस को बताया कि वह 25 अक्टूबर की रात करीब दो बजे पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन लेकर छिंदवाड़ा गए थे। उनकी पत्नी मायके में थी। इस बीच मोहल्ले के एक व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि उनके क्वार्टर का ताला टूटा है। दोपहर में जब वे लौटे तो देखा कि गेट और क्वार्टर का ताला टूटा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।

 

उन्होंने बताया कि उनके और उनके पड़ोसी मिलकर घर से करीब 55 हजार रुपये नगद, चांदी के पायलों की दो जोड़ियां, एक घड़ी और अन्य जेवरात चोरी हो गए। उनके पड़ोसी रेलवे कर्मी रूपेश रहड़वे समेत दो अन्य रेल कर्मचारियों के क्वार्टरों के ताले भी टूटे मिले। सभी लोग दीपावली मनाने अपने गांव गए हुए थे।

 

पुलिस के अनुसार चोरी की घटनाएं आमला थाना क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में हुई हैं। उप निरीक्षक अमित पवार ने बताया कि चार क्वार्टरों में चोरी की पुष्टि हुई है। फिलहाल वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के दौरे की सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त हैं, इसलिए विस्तृत विवरण बाद में लिया जाएगा। उन्होंने घटनाओं को सामान्य चोरियां बताया है।

 

रेलवे कॉलोनी में एक साथ हुई इन सेंधमारी की घटनाओं से कॉलोनी के निवासियों में दहशत है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.