Logo
ब्रेकिंग
बैतूल में सेवामित्र की नई पहल: कारीगरों को स्वरोजगार का अवसर, नागरिकों को घर बैठे सेवाओं की सुविधा बैतूल में समान शिक्षा की मांग को लेकर जनयात्रा निकली बैतूल को 15 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 21 नवंबर को विधायक हेमंत खंडेलवाल करेंगे लोकार्पण और भू... आखिर क्यों बदलती है दिवाली की डेट । जानिए 2036 तक की तारीख धनतेरस: आज सोना-चांदी खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, पूजा और दीपदान का भी है विशेष महत्व सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस
Seva Mitra
Header Ad

तीन टुकड़ों में कटे सांप ने युवती को डंसा,मौत

0

मुरैना (गिरिराज) मुरैना जिले में आज एक अजीब घटना सामने आई। यहां एक सांप ने तीन टुकड़ों में कटने के बावजूद एक युवती को डंस लिया। सांप के मुंह वाले हिस्से ने जैसे ही युवती को डंसा उसकी मौत हो गई।

 

ये घटना रविवार सुबह जिले के सबलगढ़ की बामसौली पंचायत के नाऊडांडा गांव की है। मृतक की पहचान भारती कुशवाह (उम्र 18 वर्ष) पिता होरीलाल कुशवाह के रूप में हुई है।

 

भारती रविवार सुबह अपने घर पर मवेशियों के लिए हरा चारा काट रही थी। उसी चारे में एक सांप भी छिपा बैठा था। भारती ने जैसे ही चारा काटने के लिए मशीन चलाई, सांप उसमें फंस गया और तीन टुकड़ों में कट गया।कटने के बाद सांप के हिस्से उसी हरे चारे में गिर गए। जब भारती ने चारा उठाया तो सांप के सिर वाला हिस्सा जिंदा था, जिसने उसे हाथ में काट लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.