Logo
ब्रेकिंग
Methi Dana Side Effects: क्या आप भी रोज खाते हैं भीगे हुए मेथी दाना? इन लोगों के लिए जहर समान है इसक... MP Sports News: कीचड़ भरे मैदान में नंगे पांव प्रैक्टिस कर 9 खिलाड़ियों ने किया स्टेट के लिए क्वालीफ... Indore Metro News: टीबीएम मशीन से होगी भूमिगत सुरंग की खुदाई, गोयल नगर के रहवासियों ने हाईकोर्ट जाने... Punjab School Van Crash Update: बरेटा हादसे में घायल वैन चालक बाबी सिंह ने तोड़ा दम, एक दर्जन बच्चे ... Racist Attack on Punjabi in America: रेस्ट लेन में आराम कर रहे ड्राइवर पर गोरे हमलावर ने किया जानलेव... Generator Gas Leak in Amritsar: महान सिंह गेट इलाके में बड़ा हादसा, जहरीली गैस से एक व्यक्ति की मौत,... Jalandhar Police Action: तस्कर के घर बुलडोजर चलाने पहुंची पुलिस, फरार आरोपी घर में सोता मिला; पुलिस ... Jalandhar News Update: 'ईजी रजिस्ट्रेशन' बना 'डिफिकल्ट रजिस्ट्रेशन', कांग्रेस नेता जगजीत सिंह लक्की ... Gold Silver Price Today: सोना-चांदी के नए दाम जारी, जानें जालंधर सराफा बाजार और MCX पर क्या है सोने-... Ikra Hasan on Saharanpur Mosque: कैराना सांसद ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बोलीं- दंगा कराना चाहत...
Header Ad

आमला कोर्ट में एडीजे तपेश कुमार दुबे का निधन । ट्रेवल विजिट के दौरान हार्ट अटैक आया

0

बैतूल के आमला न्यायालय में पदस्थ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तपेश कुमार दुबे का 55 वर्ष की आयु में हृदयगति रुकने से निधन हो गया। यह घटना बुधवार को ग्राम लादी में एक ट्रैवल विजिट के दौरान हुई।

जानकारी के अनुसार, न्यायाधीश दुबे अन्य न्यायाधीशों के साथ ग्राम लादी के दौरे पर थे। इसी दौरान उन्हें अचानक अस्वस्थता महसूस हुई और उनकी हृदयगति रुक गई। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तत्काल चिकित्सा सहायता बुलाई, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसडीएम शैलेन्द्र बडोनिया ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया गया है। न्यायाधीश दुबे के पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम ले जाने की व्यवस्था की जा रही है। वे मूलतः छिंदवाड़ा के निवासी थे और उनके दो बच्चे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.