Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

आमला में नाबालिग के अपहरण की झूठी निकली कहानी,छात्र ने रचा ड्रामा

0

बैतूल (दिलीप पाल)के आमला में आज उस समय सनसनी फैल गई।जब रेलवे मॉल गोदाम के पास एक नाबालिग के हाथ बंधे और मुंह में कपड़ा ठूंसा होने और उसके वहां पड़े होने की जानकारी सामने आई। इस मामले में।जब जीआरपी और आमला पुलिस ने पड़ताल की तो मामला नाटकीय निकला। 9 वी के छात्र ने घर वालों की डांट फटकार से बचने अपने अपहरण की कहानी रच कर यह पूरा ड्रामा बनाया था।

जीआरपी थाना प्रभारी प्रमोद पाटिल के मुताबिक आज एक वेंडर ने जानकारी दी कि उसे अमृत भारत स्टेशन के निर्माण में काम कर रही महिला ने जानकारी दी है कि पांच नंबर प्लेटफॉर्म के पास मॉल गोदाम की तरफ एक 13=14 साल का लड़का जिसके हाथ चिंदी से बंधे हुए है और मुंह में।कपड़ा ठूंसा है ।पड़ा है।यह जानकारी मिलते ही वे तुरंत बल के साथ मौके पर पहुंचे और बालक को साथ लेकर थाने पहुंचे यहां आमला थाना प्रभारी राजेश सातनकर को भी घटना की जानकारी देकर बुलवाया गया।

 

ड्रामा निकला मामला

 

जीआरपी के मुताबिक यह पूरा मामला महज ड्रामा निकला। बताया जा रहा है कि बालक के पिता नहीं है।वह कक्षा 9 वी का छात्र है। स्कूल में तस्दीक करने पर पता चला कि वह 20 दिन से स्कूल ही नहीं आया है। शायद इसकी खबर मां को भी मिल गई थी।ऐसे में।उसने डांट फटकार से बचने के लिए खुद ही अपने अपहरण जैसी कहानी रच ली। हालांकि पुलिस और जीआरपी यह जानकारी जुटा रही है कि उसके साथ इस ड्रामे में और कौन शामिल था। क्योंकि अकेले उसके द्वारा हाथ बांधना संभव नहीं लगता। इस कहानी के खुलासे के बाद grp और स्थानीय पुलिस ने राहत की सांस ली।बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.