Logo
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
Header Ad

मां माचना जयंती पर दीपदान कार्यक्रम, मंत्री उइके बोले – माचना नदी का जल और तट रहे स्वच्छ*

0

बैतूल। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मां माचना जयंती और देव दीपावली के अवसर पर माचना घाट, ग्रीन सिटी विवेकानंद वार्ड में दीपदान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर घाट को दीपों से जगमगाया गया और मां माचना की आरती, भव्य आतिशबाजी तथा प्रसादी वितरण हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री **दुर्गादास (डी.डी.) उइके** उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “समाज से अज्ञानता और विषमता का अंधकार मिटाना है। देव दीपावली का यह दिन उजियारे का प्रतीक है। घाटों पर जलने वाले दीप आत्मा के दीप हैं।” उन्होंने आगे कहा कि माचना नदी का जल और तट सदैव स्वच्छ रहे, इसके लिए सभी को प्रयास करना चाहिए। प्रत्येक वार्ड में नागरिकों को प्रेरित किया जाए कि वे कचरा नदी में न फेंकें और तय स्थानों पर निस्तारण करें।

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता **मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर** ने कहा कि माचना नदी बैतूल की जीवनदायिनी है। लगभग 185 किलोमीटर लंबी यह नदी जिले के आधे हिस्से को पानी प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि “माचना जब तक बैतूल तक आती है तब तक शुद्ध रहती है, लेकिन शहर में प्रवेश करते ही गंदगी से दूषित हो जाती है। हमें संकल्प लेना होगा कि मां माचना को मरने नहीं देंगे। प्रत्येक वार्ड के लोग अपने क्षेत्र से बहने वाले हिस्से की सफाई का दायित्व लें, ताकि यह नदी सालभर स्वच्छ बनी रहे।”

 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष **पार्वती बारस्कर**, जिला भाजपा उपाध्यक्ष **सुधाकर पवार**, जिला पंचायत उपाध्यक्ष **हंसराज धुर्वे**, मंडल अध्यक्ष **विकास मिश्रा** और **विक्रम वैध** सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

इसी क्रम में **मां माचना सेवा समिति** द्वारा प्राचीन माता मंदिर गंज पेट्रोल पंप से 121 फीट लंबी चुनरी यात्रा भी निकाली गई, जो जयप्रकाश वार्ड स्थित दामा बाबा घाट तक पहुंची। वहां केंद्रीय मंत्री **डीडी उइके**, उपाध्यक्ष **मोहन नागर** और नगर पालिका अध्यक्ष **पार्वती बारस्कर** ने माचना नदी का दुग्धाभिषेक, दीपदान और चुनरी भेंट की।

 

कार्यक्रम का संचालन **शैलेन्द्र बिहारिया** ने किया, जबकि समिति अध्यक्ष **सरिता राठौर** ने अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। माचना घाट दीपों की पंक्तियों से आलोकित हो उठा और श्रद्धालुओं ने मां माचना के चरणों में जल संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.