Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

कमिश्नर ने जांची मंडी की व्यवस्थाएं,भावांतर खरीद का जायजा लिया

0

बैतूल। नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर कृष्ण गोपाल तिवारी और बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने शुक्रवार को अचानक बैतूल कृषि उपज मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी में भावांतर योजना के तहत की जा रही सोयाबीन और मक्का खरीदी की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंडी में उपस्थित व्यापारियों और किसानों से चर्चा कर खरीदी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

 

कमिश्नर ने किसानों से यह भी पूछा कि क्या मंडी में उनके साथ किसी प्रकार का असामान्य या अनुचित व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने मंडी में आ रहे अनाज की गुणवत्ता की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर के सामने ही व्यापारियों द्वारा खुले में बोली लगाई जा रही थी, जिसे उन्होंने मौके पर देखा।

 

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, उप संचालक कृषि, और बैतूल एसडीएम भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि इन दिनों बैतूल मंडियों में भावांतर योजना के अंतर्गत सोयाबीन और मक्का की खरीदी जारी है, जिसके चलते मंडियों में किसानों की काफी भीड़ देखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.