Logo
ब्रेकिंग
घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल
Header Ad

सिंगरौली में अधिकारियों का इंतजार करते-करते कुर्सियों पर सो गईं महिला पार्षद, अविश्वास प्रस्ताव अटका

0

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे के खिलाफ विपक्षी दलों का अविश्वास प्रस्ताव फिलहाल लटक गया है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और बीएसपी के 22 पार्षद शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। सभी अपना बयान दर्ज कराना चाहते थे, लेकिन कई घंटों तक इंतजार करने के बाद भी कोई अधिकारी मौजूद नहीं मिला।

कलेक्टर तबादला, नए कलेक्टर ने कार्यभार नहीं संभाला

पार्षदों को बताया गया कि कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला का तबादला हो चुका है और नए कलेक्टर ने अभी चार्ज नहीं लिया है। ऐसे में बयान दर्ज नहीं हो सके और पार्षदों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

इंतजार करते-करते कुछ महिला पार्षद तो सभागार में ही कुर्सियों पर सो गईं, जो पूरे घटनाक्रम की तस्वीर बयां कर गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.