Logo
ब्रेकिंग
15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश घर में सो रहा था मासूम,जाने क्या हुआ चली गई जान? नजर आया था जहरीला सांप पर काटने के निशान नहीं मिले 5 लाख की चोरी का दूसरा आरोपी भी दबोचा, ₹10 हजार का इनामी निकला आदतन नकबजन लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Header Ad

पंजाब में दर्दनाक हादसा, ड्यूटी से लौट रहे 2 युवकों को यूं खींच ले गई मौ’त

पटियाला : पटियाला के हलका समाना के गांव करहाली साहिब गुरु घर के सामने एक भयानक हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा मोटरसाइकिल सवार युवकों को जेसीबी की टक्कर मारने से हुआ। हादसे के बाद जेसीबी चालक तेजी से मौके से फरार हो गया।

मृतक युवक करहाली साहिब गांव के रहने वाले थे और पटियाला से ड्यूटी करके लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में जेसीबी चालक की गलती से यह हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है और जेसीबी को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

दूसरी ओर, मृतक युवक अमृतपाल और तजिंदर के पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि जेसीबी और टिप्परों पर कोई नियंत्रण नहीं है और जिस तरह से ओवर स्पीड टिप्पर और जेसीबी सड़कों पर चल रहे हैं, उससे रोजाना हादसे हो रहे हैं। पीड़ित परिवारों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.