Logo
ब्रेकिंग
Jharkhand News: 'देर है अंधेर नहीं'; रंजय सिंह मर्डर केस के फैसले पर बोलीं पूर्णिमा नीरज सिंह, दोनों... Sardar Patel Jayanti: राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में शामिल होगी 'झारखंड जगुआर'; देश देखेगा STF का अनुश... Rozgar Mela Ranchi: 20वें रोजगार मेले में बोले पीएम मोदी— '2047 के विकसित भारत का आधार हैं हमारे युव... MP Scooty Yojana 2026: सीएम मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों के 7500 टॉपर्स को बांटी ई-स्कूटी; 1.20 लाख त... Ujjain Politics: उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल को बीजेपी रथ से उतारा; बाबा साहेब प्रतिमा के पास बैठ जताय... Sanctioning Russia and Iran Act: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए कानून से भारत पर मंडराया भार... Houthi Attacks on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों की भारत ने की कड़ी निंदा, क्षे... North Korea Nuclear Tests Impact: उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षणों से दहल रहा माउंट मंटाप, लगातार बढ... National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ...
Header Ad

एक्टर से शादी मत करना…सोहा अली खान ने क्यों नहीं मानी थी मां शर्मिला टैगोर की ये बात

सैफ अली खान और बहन सोहा अली खान दोनों ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं. हालांकि सोहा काफी पहले इंडस्ट्री से दूरी बना चुकी हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर सैफ की बहन हमेशा एक्टिव रहती हैं. हाल ही में सोहा अली खान ने खुलासा किया था कि उनका मां और मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने उन्हें शादी से पहले एक सलाह दी थी. उनका कहना था कि तुम कभी किसी एक्टर से शादी मत करना.

कुणाल खेमू संग शादी करने से पहले सोहा उनके साथ 9 साल तक रिलेशनशिप में थीं. पिछले हफ्ते द क्विज़िटोक पॉडकास्ट पर पहुंची सोहा ने कई मुद्दों पर बात की. 25 जनवरी को सोहा ने कुणाल के साथ अपनी 10वीं शादी की सालगिरह मनाई है. उन्होंने शेयर किया कि शादी से पहले उनकी मां से उन्हें एक सलाह मिली थी. उन्होंने साफ कहा था कि इंडस्ट्री के किसी भी आदमी से शादी मत करना.

एक्टर से शादी न करना – शर्मिला टैगोर

मशहूर क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से अपनी शादी के बावजूद, उनका मानना ​​था कि एक्टर्स के बड़े अहंकार और मूड स्वींग्स शादीशुदा जिंदगी को मुश्किल बना सकते हैं. शर्मिला ने सोहा को सिपंल सी सलाह दी थी. सोहा ने याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था, “तुम जो चाहो करो, लेकिन कभी किसी अभिनेता से शादी मत करो.” सोहा ने अपनी मां की चिंताओं के बारे में विस्तार से बताया और इस बात पर जोर दिया कि एक्टर्स इमोशनल उतार-चढ़ाव का अनुभव करते हैं, अक्सर अपनी सफलताओं या असफलताओं में फंस जाते हैं.

सोहा ने साल 2015 में की कुणाल से शादी

उन्होंने बताया कि शादी के बाद मूड में ये बदलाव उनके पार्टनर के लिए चैलेंजिंग हो सकते हैं. शर्मिला ने चेतावनी दी कि एक ही पेशे के किसी व्यक्ति के साथ रिश्ते में रहने से कपल के जीवन में बिना वजह का तनाव बढ़ सकता है. अपनी मां की चिंताओं के बावजूद, सोहा ने आगे बढ़कर 2015 में एक्टर कुणाल खेमू से शादी कर ली. यह कपल अब एक खुशहाल जिंदगी गुजार रहा है. दोनों की एक बेटी इनाया भी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.