Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

जारी रहेगा जीएसटी रिफॉर्म, और कम होगा टैक्स का बोझ, पीएम मोदी ने यूपी ट्रेड फेयर में दिए ये बड़े संकेत

0

पीएम मोदी ने लाल किले के प्राचीर से जीएसटी रिफॉर्म की पहली बार जानकारी दी थी. उसके बाद 3 सितंबर को जीएसटी काउंसिल ने उस रिफॉर्म का ऐलान किया. 22 सितंबर से ये रिफॉर्म लागू हुआ. अब पीएम मोदी ने एक बार​ फिर से जीएसटी रिफॉर्म करने को लेकर बात कही है. साथ ही आम लोगों पर से टैक्स के बोझ को और कम करने के बारे में कहा है. यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में जीएसटी रिफॉर्म जारी रहेगा. साथ ही समय के साथ आम लोगों पर से टैक्स का बोझ भी कम होता जाएगा. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर उन्होंने किस तरह​ के संकेत दिए हैं…

जारी रहेगा जीएसटी रिफॉर्म

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि देश की इकोनॉमी के मजबूत होने के साथ ही जनता पर टैक्स का बोझ कम होता जाएगा. उन्होंने जीएसटी रिफॉर्म को एक सतत प्रक्रिया करार दिया. प्रधानमंत्री ने ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर’ (यूपीआईटीएस) का उद्घाटन करने के बाद वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी में हाल के संरचनात्मक सुधार भारत की विकास गाथा को नई उड़ान देंगे और लोगों की बचत को बढ़ाएंगे. मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने 2017 में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करके अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में सुधार किए, जो अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था जिसके बाद इस साल सितंबर में और सुधार किए गए. प्रधानमंत्री ने कहा कि हम यहीं नहीं रुकेंगे… जैसे-जैसे इकोनॉमी मजबूत होगी, टैक्स का बोझ कम होता जाएगा… देशवासियों के आशीर्वाद से जीएसटी में सुधार जारी रहेगा.

2.5 लाख करोड़ की होगी सेविंग

मोदी ने 12 लाख रुपये सालाना तक की आय को कर मुक्त करने और जीएसटी 2.0 सुधार जैसे उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि आज 12 लाख रुपये तक की आय को कर मुक्त करने और नए जीएसटी सुधार से ही इस साल देश के लोगों को ढाई लाख करोड़ रुपये की बचत होने जा रही है. मोदी ने कहा कि देश एक जीवंत रक्षा क्षेत्र विकसित कर रहा है. एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बना रहा है जहां हर चीज पर मेड इन इंडिया का चिह्न हो. उन्होंने कहा कि रूस के सहयोग से उत्तर प्रदेश में स्थापित एक कारखाने में जल्द ही एके-203 राइफल बनाने का काम शुरू होगा.

देश को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

प्रधानमंत्री ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते रिसर्च एंड इनोवेशन में निवेश बढ़ाने का आह्वान किया. ग्लोबल निवेश को आमंत्रित करते हुए मोदी ने कहा कि भू-राजनीतिक व्यवधानों एवं अनिश्चितता के बावजूद देश का विकास आकर्षक बना हुआ है. मोदी ने भारत में विकास की अनुकूल परिस्थितियों का जिक्र किया और कहा कि हमारे पास लोकतांत्रिक और राजनीतिक स्थिरता है… भारत के पास युवा एवं कार्य कुशल श्रम शक्ति और युवा उपभोक्ता आधार है. यह सारी बातें दुनिया में किसी दूसरे देश में नहीं हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.